Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Registration for admission to M.Ed, LLM starts today

Bulandshahar News: एमएड, एलएलएम में प्रवेश के लिए पंजीकरण आज से

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से एमएड, एलएलएम, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रम सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया के लिए सोमवार से पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। सीसीएसयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. राजीव सिरोह ने बताया कि पंजीकरण के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर सोमवार से लिंक सक्रिय हो जाएगा। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थी अपना विवरण भरने में सावधानी बरतें।
विज्ञापन

बताया कि इस वर्ष समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण हो रहे हैं। छात्र-छात्राएं पंजीकरण पोर्टल पर दिए गए निर्देशों को पढ़ने के बाद ही विवरण भरें। पंजीकरण फार्म में 10वीं और 12वीं की मार्कशीट के अनुरूप ही अपना नाम व जन्म तिथि भरें। मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी का सत्यापन पंजीकरण के दौरान ही होगा। एक मोबाइल नंबर पर तीन पंजीकरण होंगे, जबकि एक ई-मेल आइडी पर केवल एक ही पंजीकरण हो सकेगा। इसलिए ई-मेल आइडी पर विशेष सतर्कता बरतें। इसके लिए सीसीएसयू की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed