फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Registration deadline extended for Classes 9 and 11 at Navodaya

Bulandshahar News: नवोदय में कक्षा नौवीं और 11वीं में पंजीकरण की बढ़ी तिथि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
बुगरासी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना में कक्षा नौवीं और 11वीं में पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक विद्यार्थी 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। पहले अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई थी। तिथि बढ़ने से निर्धारित समय में पंजीकरण नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिली है।
विज्ञापन

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना के उपप्राचार्य प्रमोद कुमार ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश के लिए एक सितंबर से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए 30 सितंबर अंतिम तिथि तय की गई थी। अब समिति ने विद्यार्थियों को अतिरिक्त अवसर देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी है।
विज्ञापन

इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय में कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों की संख्या अभी निर्धारित नहीं हुई है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों के माइग्रेशन व हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के अन्य विद्यालयों में प्रवेश लेने के बाद ही रिक्त सीटों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने से विद्यार्थियों को पंजीकरण कराने का अतिरिक्त अवसर तो मिल गया है लेकिन प्रवेश के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या जानने के लिए अभी समिति की आगामी सूचना का इंतजार करना होगा। विद्यार्थियों और अभिभावकों से निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed