फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ravana was killed by Lord Rama's arrow, slogans of Jai Shri Ram echoed.

Bulandshahar News: भगवान राम के बाण से हुआ रावण का अंत, गूंजे जय श्रीराम के नारे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Ravana was killed by Lord Rama's arrow, slogans of Jai Shri Ram echoed.
सिकंदराबाद में जलता रावण का पुतला। संवाद
सिकंदराबाद। रामबाड़ा स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला महोत्सव में सोमवार की रात भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। भगवान राम के बाण से जैसे ही रावण धराशायी हुआ, पूरा मैदान जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन


प्राचीन काल से सिकंदराबाद में विजयादशमी पर दशानन के पुतले का दहन नहीं किया जाता है। पुतले का दहन दशहरे के चार दिन बाद यानी चौदस को होता है। इसके चलते रामलीला मैदान के आसपास बड़ा मेला लगता है।
विज्ञापन

जिसमें बड़ी संख्या में लोग आते हैं। रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान और विभीषण का किरदार निभा रहे कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। रावण वध का दृश्य इतना जीवंत था कि उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। बाण लगते ही विशालकाय रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के प्रधान पं. सचिन शर्मा ने कहा कि यह आयोजन वर्षों से समाज को सत्य, न्याय और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेश देता आ रहा है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस दौरान विधायक लक्ष्मीराज सिंह, पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित, पं. राकेश शर्मा, पं. सचिन शर्मा, राहुल गुप्ता, अरविंद दीक्षित समेत श्री रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed