फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rastrapati puraskar

जिले में इस बार भी किसी को नहीं मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
rastrapati puraskar
जिले में इस बार भी किसी को नहीं मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार
विज्ञापन

बुलंदशहर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रपति द्वारा शिक्षक दिवस पर दिए जाने वाले राष्ट्रपति पुरस्कार से जिला इस बार भी वंचित रहेगा। जिले से पुरस्कार की दौड़ में बेसिक शिक्षा विभाग के दो और माध्यमिक शिक्षा से एक प्रधानाचार्य लाइन में थे। शासन स्तर से जिले की सभी पत्रावलियों को निरस्त कर दिया गया है। पूरे प्रदेश से केवल देवरिया के एक शिक्षक का चयन हुआ है।
शिक्षक दिवस प्रत्येक पांच सितंबर को राष्ट्रपति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार दिया जाता है। जिले से राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए लिए बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग से तीन शिक्षकों ने आवेदन किया था। ऑनलाइन आवेदन के बाद शिक्षकों ने पत्रावलियां विभाग के पास जमा करा दी थीं। जिला स्तरीय समिति ने भी फाइलों को चेक करके इनकी रिपोर्ट शासन में भेज दी थी लेकिन अब शासन स्तर से फाइलों को निरस्त कर दिया है। शिक्षक दिवस पर दोनों विभागों के किसी भी शिक्षक को राष्ट्रपति पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। शासन स्तर से पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची भी जारी हो गई है। राज्य पुरस्कार के लिए जिले से अभी तक किसी शिक्षक की घोषणा नहीं हो सकी है, इसकी चयन प्रक्रिया को भी बीच में रोक दिया गया है।
विज्ञापन

2017 के बाद किसी को नहीं मिला पुरस्कार
वर्ष 2011 में बेसिक शिक्षा से कांति स्वरूप शर्मा व असगर अली, 2012 में चंद्रपाल सिंह, वर्ष 2013 में हुकुम सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला। 2016 में एलडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर के प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह व 2017 में अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला था। इसके बाद से किसी भी शिक्षक को पुरस्कार जिले से नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए जिन शिक्षकों के आवेदन आए थे, उन सभी की सूची शासन में पहुंचा दी गई थी। शासन स्तर से जिले से किसी भी शिक्षक का चयन इस बार नहीं किया गया है। केंद्र सरकार से चयनित शिक्षकों की सूची भी जारी हो गई है। - शिवकुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed