फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rape

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी से दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
rape
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। महिला को चाकू के बल पर नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी ने उसे उसकी पुत्री की हत्या करने की धमकी दी है। साथ ही आरोपी के परिजनों ने भी पीड़िता पर ही गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता ने बताया कि उसने नगर कोतवाली पुलिस से चार दिन पूर्व मामले की शिकायत की। लेकिन पुलिस ने न तो उसका मेडिकल ही कराया और न ही एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला ने बुधवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह दुकानों पर काम कर अपना व परिवार का भरण पोषण करती है। आरोप है कि बीते कई दिनों से औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपी युवक उसे परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत पीड़िता ने आरोपी युवक के परिजनों से भी की थी। लेकिन आरोपी के परिजनों ने उल्टा पीड़िता के साथ ही अभद्रता करते हुए गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद आरोपी युवक ने उसकी पुत्री की हत्या और भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी युवक की हरकतें बढ़ गईं। पीड़िता ने बताया कि 27 अगस्त की दोपहर को आरोपी युवक उसके घर में घुस आया और उसे चाकू दिखाकर जबरन नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। इसके बाद आरोपी युवक ने उसके साथ नशे की हालत में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। होश में आने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत करने की बात कही तो आरोपी उसे धमकी देकर भाग निकला।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि इस संबंध में उसने थाना पुलिस को उसी दिन शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस ने मामले में न तो पीड़िता का मेडिकल कराया और न ही अब तक मामले में एफआईआर दर्ज की है। शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed