{"_id":"5fcbc8058ebc3ecfd263059c","slug":"rape-bulandshahr-news-gbd209789230","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने उसके घुर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, अब शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने इंकार कर दिया और हत्या की धमकी दी है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि गांव निवासी युवक गौरव पुत्र जसवीर सिंह बीते काफी समय से उस पर बुरी नजर रखता था। गत तीन सितंबर की शाम पीड़िता अपने घर पर अकेली मौजूद थी। इस दौरान आरोपी युवक पीड़िता के घर में घुस आया। साथ ही आरोपी ने उस दौरान पीड़िता को शादी करने का वादा किया और उसे अपने झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता उससे शादी का दबाव बनाती रही और आरोपी उसे टालता रहा। आरोप है कि बीते दिनों पीड़िता ने जब अधिक दबाव बनाया तो आरोपी शादी करने से इंकार कर दिया और पीड़िता को हत्या की धमकी दी। देहात कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।