{"_id":"5f284de48ebc3e96b42459cc","slug":"ram-mandir-bulandshahr-news-gbd203116146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भूमिपूजन के दिन जनपद में मनेगी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में भूमिपूजन के दिन जनपद में मनेगी दिवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में भूमिपूजन के दिन जनपद में मनेगी दिवाली
बुलंदशहर। अयोध्या में पांच अगस्त को भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमि पूजन होने जा रहा है। इस खुशी में देशभर में दिवाली की तरह उत्सव मनाया जाएगा। बुलंदशहर नगर में भी इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर के मुख्य चौराहों पर रंग-बिरंगी झालर लगाकर पालिका द्वारा नगर को जगमग करने की तैयारी की जा रही हैं। भूमि पूजन की रात्रि नगर दूधिया रोशनी में नहाता नजर आएगा।
पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने बताया कि रामजन्म भूमि पर कई वर्षों के विवाद का पटाक्षेप होने के बाद पांच अगस्त को अयोध्या में राममंदिर निर्माण होने पर जनपद में भी खुशियां मनाई जाएगी। जनपद के लोग मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण संभव नहीं हो पा रहा है। लेकिन अयोध्या की तरह नगर के मुख्य चौराहों को रंग-बिरंगी झालर लगाकर सजाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पांच अगस्त की संध्या पर दीये जलाकर इस कार्यक्रम में शामिल हो। वहीं, दूसरी ओर सदर तहसील क्षेत्र के गांव गंगेरूवा स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धमहापीठ पर पूरे सावन माह का पुण्यफल भगवान श्री राम को श्री महालिंगेश्वर जी का पूजन और अभिषेक करके प्रदान किया गया, जिससे भगवान श्री राम का मंदिर निर्विध्न और पूर्ण ऊर्जाओं से युक्त हो और समाज में रामराज्य की तरह सौहार्द, प्रेम, भाईचारा और समरसता और समृद्धि चारों ओर फैल जाए।