फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Raksha Bandhan

रक्षाबंधन पर जाम का बंधन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan
दिल्ली रोड पर डग्गामार बस की छत पर बैठकर सफर करते यात्री। - फोटो : BULANDSHAHR
रक्षाबंधन पर जाम का बंधन
विज्ञापन

बुलंदशहर। रक्षाबंधन पर मुख्य सड़कों पर लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। भाई के घर जाने के लिए निकलीं बहनों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन कर यातायात व्यवस्था सुचारू करने का प्रयास किया, लेकिन दिनभर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। पुलिस द्वारा कालाआम चौराहा से स्याना-अनूपशहर अड्डा चौराहा की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को कालाआम चौराहा से डीएवी फ्लाईओवर की ओर निकाला गया, जबकि स्याना-अनूपशहर अड्डा से अंदर आने वाले वाहनों को शिकारपुर तिराहा की ओर डायवर्ट किया गया। नगर के अंसारी चौक से डिप्टीगंज की ओर चार पहिया वाहन एवं ई-रिक्शा को प्रतिबंधित किया गया। चांदपुर कट से होकर नगर के अंदर प्रवेश करने वाले सभी कॉमर्शियल वाहनों को चांदपुर कट से प्रतिबंधित किया गया। डीएवी फ्लाईओवर से भारी/हल्के कॉमर्शियल वाहनों को शहर के अंदर प्रतिबंधित किया गया। सांसद भोला सिंह के आवास के पास कट से बुलंदशहर नगर में प्रवेश करने वाले भारी/हल्के कॉमर्शियल वाहनों को प्रतिबंधित किया गया। भूड़ चौराहा, जैनपुर तिराहा एवं मामन चुंगी चौराहे से नगर में प्रवेश करने वाले सभी कॉमर्शियल वाहनों को प्रतिबंधित किया गया। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद शाम तक जाम की स्थिति बनी थी। जिला मुख्यालय पर अंसारी रोड चौराहे पर दिनभर जाम लगा रहा। इसी तरह काली नदी रोड, बूरा बाजार चौराहा, शिकारपुर रोड समेत सभी प्रमुख स्थानों पर जाम लगा।

खुर्जा और सिकंदराबाद में भी जाम से जूझे लोग
खुर्जा और सिकंदराबाद में रक्षाबंधन पर भाई-बहन जाम में जूझते नजर आए। खुर्जा में पदम सिंह गेट, जेवर अड्डा चौराहा, जंक्शन रोड, कचहरी रोड, कबाड़ी बाजार आदि स्थान पर जाम लगा रहा। वहीं, सिकंदराबाद नगर स्थित हाईवे पर सुबह से लेकर शाम तक कई बार जाम की स्थिति बनी रही। आलम यह था वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दस मिनट का सफर पूरा करने में लोगों को आधे घंटे से ज्यादा समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed