फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rajbala Spring Dale Academy won the Under-14 Kho-Kho competition

Bulandshahar News: राजबाला स्प्रिंग डेल एकेडमी ने जीती अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Rajbala Spring Dale Academy won the Under-14 Kho-Kho competition
सिकंदराबाद खो खो प्रतियोगिता के दौरान छात्राएं संवाद
सिकंदराबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिकंदराबाद इकाई के तत्वावधान में युवा खेल कुंभ के अंतर्गत बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्थित राजबाला स्प्रिंग डेल एकेडमी में अंडर-14 और अंडर-17 बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। राजबाला स्प्रिंग डेल एकेडमी ने अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा नेता देवेंद्र सोलंकी, विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, राजबाला की प्रधानाचार्य सुनीता नागर ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अंडर-14 बालक वर्ग में जैन इंटर कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में जैन इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम, अग्रसेन बालिका की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में दयावती कॉलेज ने प्रथम, राजबाला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज ने प्रथम, अग्रसेन इंटर कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान विभाग संगठन मंत्री कमल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कमल कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए संगठन द्वारा युवा नगर खेल कुंभ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल संचालन में तहसील संयोजक कर्मवीर भाटी, पूर्व प्रदेश कार्यकारी सदस्य नवनीत सिंघल, नगर छात्रा प्रमुख प्रिया सोलंकी, नगर सह मंत्री महक, नगर सह छात्रा प्रमुख दिया यादव, मयंक, राजा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed