फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rain fall

झमाझम बारिश से 4 डिग्री गिरा पारा, मिली गर्मी से राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
rain fall
झमाझम बारिश से 4 डिग्री गिरा पारा, मिली गर्मी से राहत
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिन निकलते ही मंगलवार को तपिश ने बेहाल कर दिया। हल्के बादल भी छाए रहे और हवा भी चली, लेकिन राहत नहीं मिली। शाम के समय अचानक बारिश होने से तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आ गई। मौसम वैज्ञानिकों ने अब लगातार बारिश होने की संभावना जताई है।

मंगलवार को पूरे दिन तपिश रही। शाम के समय हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी। बारिश होने से जहां दिन में तापमान 36 डिग्री रहा, वहीं शाम के समय कम होकर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद ने बताया कि अभी बारिश होने की लगातार संभावना बन रही है। शाम के समय हुई बारिश से जहां तपिश से राहत मिली है। वहीं, इससे फसलों को संजीवनी मिली है। यह बारिश इस समय जरूरी थी और इससे सभी को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार को लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ था। सुबह छह बजे तापमान 33 डिग्री रहा। आठ बजे 34 और दोपहर 12 बजे 36 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर बाद चार बजे तापमान कम होकर 34 पर पहुंच गया और बारिश होने पर तापमान 32 डिग्री हो गया। हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही और आद्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed