फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rain disrupts farmers' sleep, paddy harvesting affected

Bulandshahar News: बारिश ने उड़ाई किसानों की नींद, धान की कटाई प्रभावित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Rain disrupts farmers' sleep, paddy harvesting affected
बुलंदशहर में बारिश के बीच गुजरते वाहन। संवाद
बुलंदशहर। क्षेत्र में सोमवार को हुई बारिश ने धान उत्पादक किसानों की नींद उड़ा दी है। इससे धान की कटाई और झड़ाई का काम भी प्रभावित हो गया। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार अभी और बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन


रविवार की आधी रात के बाद बादल छाए और तेज हवा भी चली। सोमवार दिन निकलते ही सूर्यदेव भी बादलों की ओट में छिप गए। दोपहर बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। इसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ ही खेतों में पक कर खड़ी धान की कटाई और झड़ाई का काम भी रुक गया। किसान राधेश्याम और अशोक का कहना है कि यह बे-मौसम बारिश धान की फसल के लिए नुकसान वाली है। पिछले दिनों भी हुई बारिश से फसल को काफी नुकसान हुआ था। अब यदि और बारिश होती है तो फसल गिरकर खराब हो सकती है। इससे पकवार पर खड़ी फसल के उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 90 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चली। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना बन रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed