फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rain

तेज हवा के साथ आई बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 10:15 PM IST
सार

तेज हवा के साथ आई बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंताबुलंदशहर।किसानों का कहना है कि इस समय बारिश होने से खेत में कटी पड़ी व खड़ी धान की फसल नुकसान होगा।इस तरह का मौसम आगामी कई दिन तक रहने की संभावना है।

विज्ञापन
rain

विस्तार

तेज हवा के साथ आई बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
विज्ञापन

बुलंदशहर। मौसम का मिजाज बुधवार को एक बार फिर बदल गया। सुबह से बादल छाए थे और दोपहर बाद तेज हवा के साथ झमाझम आई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश होने से खेत में कटी पड़ी व खड़ी धान की फसल नुकसान होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी कई दिन तक तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बन रही है।

जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 70 फीसदी रही और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही। बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। बादल छा गए और दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। किसान हरकेश, प्रमोद, कमल सिंह और महेंद्र का कहना है कि इस बारिश से सबसे अधिक नुकसान धान की फसल को है। फसल की कटाई और निकासी काम प्रभावित हो गया है। साथ ही इस समय सरसों और आलू आदि फसलों की बुआई का समय चल रहा है, जिससे फसल बोने में देरी होगी। इस समय की बारिश नुकसान पहुंचाने वाली साबित होगी। वहीं, दूसरी ओर इस बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। अधिक अधिक और कहीं कम बारिश होने से कुछ स्थानों पर पानी भर गया। साथ ही नगर पालिका की भी इस बारिश ने पोल खोल दी है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल का कहना है कि इस बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। इस तरह का मौसम आगामी कई दिन तक रहने की संभावना है। यदि बारिश और होती है तो इससे धान की फसल को अधिक नुकसान होगा। साथ ही आगामी फसलों की बुआई प्रभावित हो जाएगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed