फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rain at night... scorching sun during the day made us sweat

Bulandshahar News: रात में बारिश... दिन में चिलचिलाती धूप ने छुड़ाया पसीना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Rain at night... scorching sun during the day made us sweat
लगातार बदल रहे मौसम के बीच अहार क्षेत्र में गेहूं की फसल की कटाई करते किसान। संवाद
बुलंदशहर। मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार शाम बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी। बुधवार सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे। इसके साथ-साथ चिलचिलाती धूप के बीच उमस ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। वैज्ञानिक अब भी मौसम बिगड़ने और बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से कभी बूंदाबांदी और कभी बारिश और चिलचिलाती धूप का सिलसिला जारी है। ऐसे मौसम के बीच गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता कम नहीं हो रही। किसान रामकुमार व नरेंद्र सिंह का कहना है कि इस समय गेहूं की कटाई शुरू हो गई तो अधिकतर फसल पकवार पर है। यदि ऐसे में तेज हवाओं के बीच बारिश होती है तो किसानों को नुकसान होगा। बारिश होने पर गिरने व कटी फसल का दाना काला पड़ सकता है और उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है। इस समय बारिश किसी भी तरह ठीक नहीं है। वहीं, पिछले काफी दिनों से लगातार बदल रहे मौसम के बीच मंगलवार की शाम बारिश होने के बाद बुधवार सुबह से ही हल्के छाए रहे।
विज्ञापन

बादलों के बीच तेज धूप निकलने के साथ ही हवा की गति भी बढ़ गई। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 38 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि लगातार बदल रहे मौसम के बीच अभी मौसम गड़बड़ाने ओर आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना बन रही है। यदि बारिश तेज होती है तो इससे गेहूं की फसल पर प्रभावित हो सकती है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed