फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   raid

Bulandshahar News: आठ फैक्ट्रियों और प्रतिष्ठानों पर जीएसटी का छापा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
raid
आठ फैक्ट्रियों और प्रतिष्ठानों पर जीएसटी का छापा
विज्ञापन

बुलंदशहर/ बीबीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सोमवार को जीएसटी विभाग की टीम ने आठ फैक्ट्रियों पर छापा मारा। टीम ने मौके पर पहुंचते ही प्रतिष्ठानों में लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी और दस्तावेज को कब्जे में ले लिया।
सोमवार को वाणिज्य कर विभाग की चार टीमें बीबीनगर बस स्टैंड पर चार अलग अलग लोहा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंची। टीमों ने व्यापारियों के सभी दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। असिस्टेंट कमिश्नर राम विजय ने बताया कि ज्वाइंट कमिश्नर बुलंदशहर को मिली गोपनीय सूचनाओं के बाद चार टीमों का गठन किया गया जिसमें अनिल राय, प्रदीप कुमार व डी के शर्मा शामिल हैं। टीमों ने चारों व्यापारियों के यहां एक साथ छापा मारकर सभी दस्तावेज कब्जे में लेकर मौके पर जांच शुरू कर दी। इसके अलावा सिकंदराबाद, खुर्जा और स्याना क्षेत्र की अलग-अलग फैक्ट्रियों और व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर वाणिज्य कर (जीएसटी) विभाग की टीम ने कार्रवाई की। जीएसटी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई करने की जानकारी मिलते ही आसपास के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। बताया जा रहा है कि सिकंदराबाद, खुर्जा और बीबीनगर के कई व्यापारियों के यहां पर लाखों रुपये की कर चोरी पाई गई है। इसका वास्तविक आकलन करने के लिए सोमवार देर रात तक कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

जिले में आठ से अधिक फैक्ट्रियों और व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है। अभी कर चोरी समेत अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। टीम की जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक आंकड़े सामने आएंगे। - विभा पांडेय, संयुक्त आयुक्त, वाणिज्य कर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed