फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Racing on the highway

हाईवे पर घुड़दौड़ और स्टंटबाजी

Tue, 02 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 02 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Racing on the highway
सिंकंदराबाद में मंगलवार को एनएच 91 पर घोड़ा-तांगे की होती दौड़। - फोटो : ब्यूरो

हाईवे पर बदमाशों ने मां-बेटी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया, इसके बावजूद इसके पुलिस अभी तक नहीं चेती है। मंगलवार सुबह हाईवे पर हाइवे पर खुलेआम घुड़दौड़ हुई। 50 से  60 युवकों ने बाइक पर स्टंटबाजी की। हार-जीत पर सटोरियों ने लाखों रुपये का सट्टा लगाया।

विज्ञापन


इस दौरान गुजरने वालों से मारपीट हुई और जाम भी लगा। बावजूद इसके पुलिस को इसका पता नहीं चला। इसके चलते पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। मंगलवार सुबह करीब सात बजे हाईवे पर घुड़दौड़ शुरू हो गई। इस देखने के लिए सैकड़ों लोग बाइक आदि से हाईवे पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जिस समय घुड़दौड़ शुरू हुई तो उस समय वाहन चालक भी हाईवे के दोनों ओर उसके साथ चलने लगे। इससे जाम की स्थिति बन गई। हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के ब्रेक लग जाने से जाम की स्थिति बन गई। बाइक सवारों ने स्टंटबाजी की और जिसने भी थोड़ा विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कारनामा करीब दो घंटे तक हाईवे पर चलता रहा। गजब यह रहा कि गुजरने वाले वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बावजूद इसके पुलिस ने सुध नहीं ली।  पूर्व में हाईवे पर सुरक्षा को लेकर पुलिस काफी लापरवाह रही है।


खुर्जा रोड पर सटौरियों द्वारा घोड़ो की रेस का आयोजन होता रहता है। सिकंदराबाद खुर्जा रोड पर चोला चौकी से सिकंदराबाद की सीमा से तक करीब 12 किमी की दूरी है। चोला चौकी से सिकंदराबाद की सीमा तक सटोरियों द्वारा अक्सर घोड़ा तांगा रेस का आयोजन होता है। लाखों का सट्टा लगता है लेकिन इन्हें रोकने की कवायद नहीं की जाती।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed