फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Question papers will be kept under strict security and will be monitored through CCTV

Bulandshahar News: प्रवेश के लिए दो और तीन अगस्त को परीक्षा होगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से एमएड, एलएलएम, बीपीएड एवं एमपीएड पाठ्यक्रमों में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। प्रवेश के लिए दो और तीन अगस्त को परीक्षा होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए सीसीसएयू की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि दो अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली में एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। इसी दिन दूसरी पाली में एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए दोपहर दो बजे से शाम पांच तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

तीन अगस्त को सुबह पहली पाली में 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बीपीएड पाठ्यक्रम और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक बीपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि परीक्षा का कार्यक्रम सभी संबंधित कॉलेजों में पहुंच गया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के 20 जुलाई से प्रवेश पत्र जारी हो जाएंगे। संबंधित छात्र-छात्रा अपना प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in से डाउनलोड कर सकते है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed