फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Public outrage flares over power crisis; substation besieged in protest.

Bulandshahar News: बिजली संकट पर भड़का जनाक्रोश, उपकेंद्र का घेराव कर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Public outrage flares over power crisis; substation besieged in protest.
जहांगीराबाद में प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक होशियार सिंह अन्य लोगों के साथ। संवाद
जहांगीराबाद। नगर में लगातार बिगड़ रही विद्युत व्यवस्था के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने टाउन स्कूल स्थित विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। रातभर बाधित रही बिजली आपूर्ति, लो-वोल्टेज और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने उपकेंद्र का घेराव कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने व्यवस्था में तत्काल सुधार और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं भी पहुंचीं। उन्होंने हाथों में चूड़ियां लेकर अधिकारियों को भेंट करते हुए सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों से उपभोक्ताओं की लंबी वार्ता हुई।
विज्ञापन

लोगों ने अधिकारियों को अपने बीच बैठाकर तब तक जाने नहीं दिया जब तक उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन नहीं मिला। इसी दौरान अधिकारियों ने संबंधित अवर अभियंता (जेई) से संपर्क करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उनसे संपर्क नहीं हो सका, जिससे लोगों में और नाराजगी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक होशियार सिंह भी उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से नगर की विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग करते हुए कहा कि लगातार हो रही अघोषित कटौती और घंटों तक बिजली बाधित रहने से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

नगरवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed