{"_id":"6069fcff8ebc3ecabd5252e7","slug":"protest-for-underpass-bulandshahr-news-gbd2165932115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह में भी रेलवे का नहीं बना अंडरपास, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह में भी रेलवे का नहीं बना अंडरपास, किसान परेशान
विज्ञापन

बुलंदशहर। रेलवे ने पांच महीने में भी अंडरपास नहीं बनाया और फाटक भी बंद है। ऐसे में अब गेहूं की फसल कटने पर किसानोें की परेशानी बढ़ गई है। रविवार को तहसील क्षेत्र के मामन कला गांव में भाकियू महाशक्ति के पदाधिकारी पहुंचे और रेलवे अधिकारियों से किसानों के लिए 15 दिन के लिए फाटक खोलने की मांग उठाई, ताकि वह अपनी गेहूं की फसल को उठा सकें।
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गांव मामन कला के पास से रेलवे लाइन गुजर रही है। इस समय रेलवे लाइन पर काम चल रहा है। इसके चलते गांव का रेलवे फाटक कई माह पहले बंद कर दिया गया था। रेलवे की ओर से ठेकेदार को तीन माह में अंडरपास बनवाने के लिए दिया था। लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी अंडरपास नहीं बना। अब किसानों के गेहूं की कटाई शुरू होने और फाटक बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का पता चलने पर रविवार को यूनियन के पदाधिकारी गांव में पहुंचे और किसानों की परेशानी को दूर करवाने के लिए रेलवे से 15 दिन के लिए फाटक खोलने की मांग की है। उन्हाेंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के अंदर किसानों को रास्ता नहीं दिया तो यूनियन आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस दौरान डॉ. जगत सिंह सिसोदिया, संजय शर्मा, भूरा उर्फ अजीजुर और रहमान आदि किसान मौजूद रहे।