{"_id":"62e80323468aa235894bc250","slug":"protest-bulandshahr-news-gbd2423859133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ लेने गया युवक लापता, पीड़ित परिजनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ लेने गया युवक लापता, पीड़ित परिजनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला से अपने साथियों के साथ कांवड़ लेने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि युवक के साथ गए उसके दोनों दोस्त लौट आए, लेकिन न तो वह लौटा और न ही उसका फोन मिल रहा है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि खुर्जा गेट चौकी पुलिस पीड़ित परिजनों के साथ अभद्रता कर रही है।
सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मोहल्ला साठा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसका भाई पवन मोहल्ला रामविहार और मोहल्ला मयूर विहार साठा निवासी अपने दो दोस्तों के साथ कांवड़ लेने के लिए गया था। घर से जाने के बाद पवन से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ। जबकि पवन के साथ गए उसके दोनों दोस्त कांवड़ लेकर घर आ चुके हैं। जब उसके दोस्तों से पवन के बारे में जानकारी की तो दोनों आरोपियों ने चुप्पी साध ली। जिसके चलते पवन के साथ अनहोनी की आशंका है। जब दोबारा से आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अभद्रता की। जिससे शक और गहरा रहा है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर उसके भाई के साथ अनहोनी की है। पीड़ित परिजनों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि मामले में 29 जुलाई को खुर्जा गेट चौकी प्रभारी को भी शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई की बजाए उन्हें चौकी से भगा दिया। जिसके चलते पुलिस के भी आरोपियों से मिले होने की आशंका है। एसएसपी श्लोक कुमार ने नगर पुलिस को जांच कर लापता युवक का पता लगाने के निर्देश दिए हैं।