फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest

जलभराव पर फूटा गुस्सा, लोगों ने घेरा सांसद का आवास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
protest
चांदपुर के वार्ड संख्या 10 में जलभराव और कीचड़ से परेशान लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
जलभराव पर फूटा गुस्सा, लोगों ने घेरा सांसद का आवास
विज्ञापन

बुलंदशहर। चांदपुर के लोगों ने नाली-सड़क और पानी की निकासी नहीं होने पर रविवार को सांसद के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि कई बार समस्या बताने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है। अब समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
नगर के वार्ड 10 स्थित मोहल्ला चांदपुर में पिछले काफी समय से लोग नाली, सड़क और पानी निकासी आदि समस्या से जूझ रहे हैं। मोहल्लेवासी काफी समय से समस्या के समाधान के लिए पालिका में मांग कर चुके हैं लेकिन पालिका द्वारा किसी समस्या का समाधान नहीं किया गया। रविवार को मोहल्लेवासियों ने पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। इसके बाद लोग सांसद के आवास पहुंचे और आवास का घेराव कर विरोध जताया। इस दौरान सांसद डॉ. भोला सिंह के न मिलने पर सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र काली भी पालिका के अधिकारियों से वार्ता नहीं कर सके।
विज्ञापन

मोहल्लेवासी प्रकाश कुमार और महीपाल सिंह ने कहा कि पालिका टैक्स वसूलने में लगी हुई है लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। गांव से भी बदतर हालात हैं। सड़कों और गलियों में पानी भरा रहता है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चे और अन्य लोगों को गंदे पानी के बीच होकर गुजरना पड़ता है। समस्या के समाधान को लेकर काफी समय से कार्यालयों के चक्कर लगा रहे है। जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भरत सिंह, रवि कुमार और तेजपाल सिंह समेत महिलाएं और पुरुषों ने समस्या का समाधान नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं है। वार्ड में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। - मनोज रस्तोगी, पालिका ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed