{"_id":"6182bf74df61a64d0a39dc38","slug":"protest-bulandshahr-news-gbd2288343134","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की किल्लत पर किल्लत पर कांग्रेसियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की किल्लत पर किल्लत पर कांग्रेसियों ने दिया धरना
धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : BULANDSHAHR
Link Copied
खाद की किल्लत पर किल्लत पर कांग्रेसियों ने दिया धरना
विज्ञापन
बुलंदशहर। खाद की किल्लत पर बुधवार को कांग्रेसियों ने मलका पार्क में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव और बुलंदशहर प्रभारी डॉ. शोएब ने कहा कि आज किसान को डीएपी खाद की सख्त जरूरत है, लेकिन बाजार से खाद गायब है। केंद्रों पर घंटों लाइन लगाने के बाद भी किसानों को बिना खाद के लौटना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जिला अध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने से किसानों की कमर टूट गई है। किसानों को फसलों की लागत तक नहीं मिल पा रही है। यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों को राहत दी जाएगी। शहर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मीकि ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम हो चुका है और किसान बर्बाद हो चुका है। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि इस बार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और किसानों के साथ सभी वर्गों को भाजपा की तानाशाही से मुक्ति दिलाई जाएगी। धरने में कर्णवीर सिंह सिरोही, मुनीर अकबर, हाजी मुंतजिर, रेखा शर्मा, सिराज मेवाती, मेराज खान, कैफी, आरिफ कुरैशी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।