फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Protest

विद्युत कनेक्शन न देने पर भाकियू ने एसडीओ कार्यालय घेरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Protest
धरने के दौरान संबोधित करते भाकियू मजदूर विंग के प्रदेश अध्यक्ष एवं बीच में बैठे एसडीओ। - फोटो : BULANDSHAHR
विद्युत कनेक्शन न देने पर भाकियू ने एसडीओ कार्यालय घेरा
विज्ञापन

गुलावठी। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने कॉलोनीवासियों को विद्युत कनेक्शन न देने पर बुधवार को एसडीओ कार्यालय का घेराव किया। किसानों ने एसडीओ कार्यालय परिसर में धरना देकर पंचायत की। कार्यकर्ताओं ने एसडीओ देवेंद्र कुमार यादव व अवर अभियंता शैलेंद्र शर्मा को पंचायत में बैठाकर करीब 4 घंटे तक बंधक बनाए रखा।

भारतीय किसान यूनियन अंबाबता मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया ने कहा कि गुलावठी-सिकंदराबाद रोड पर एसडीओ कार्यालय के निकट ही एक कॉलोनी के लोगों को विद्युत कनेक्शन नहीं दिये जा रहे। विद्युत विभाग कॉलोनी को अवैध बताता है, जबकि कॉलोनी में करीब 40-50 घर हैं। प्रदेश महासचिव सुधीर तेवतिया ने कहा कि विद्युत कनेक्शन कटने के बावजूद भी ग्रामीणों से विद्युत बिल वसूला जाता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीओ व जेई को पंचायत में बंधक बनाए रखने की सूचना पर विद्युत विभाग के एक्सईएन विनोद कुमार एवं बीडीओ प्रेमचंद मौके पर पहुंचे। एक्सईएन विनोद कुमार ने धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को समझाया कि 15 दिन के भीतर कॉलोनीवासियों को विद्युत कनेक्शन दे दिए जाएंगे। विद्युत मीटर भी लगाए जाएंगे, जिस पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर सुधीर तेवतिया, सोनू तेवतिया, संजीव प्रधान, सेंसरपाल, इस्लामुद्दीन गाजी, सुधीर पाल, संतोष, सत्तो, अलका रानी, सलीम शेख, रामजीत पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed