{"_id":"615ddbc88ebc3ed3d23713d7","slug":"protest-bulandshahr-news-gbd227245333","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
कालाआम चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों से पुतला छीनते पुलिसकर्मी
- फोटो : BULANDSHAHR
Link Copied
प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बुलंदशहर। लखीमपुर खीरी की घटना और किसानों के परिवारों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी बुधवार को सड़क पर उतर आए। ट्रैक्टर पर सवार होकर कालाआम पर पहुंचे और जाम लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने छीन लिया।
जिला अध्यक्ष चौधरी श्योपाल सिंह ने बताया कि लखीमपुर खीरी में हुई घटना निंदनीय है। सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। जिस गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी को रखा गया है, उसे पीएसी के जवानों ने इस तरह से अपने घेरे में ले रखा है जैसे वह किसी बहुत बड़े अपराध में गिरफ्तार हुईं हों। उन्होंने कहा कि यह कैसी विडंबना है कि किसानों पर जुल्म करने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे खुलेआम घूम रहे हैं। हमारे नेता जो किसानों के दर्द में शामिल होने के लिए जा रहे हैं उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। पूर्व विधायक बंसी पहाड़िया, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गांधी, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर, पूर्व जिलाध्यक्ष टुक्कीमल खटीक और चौधरी करणवीर सिंह सिरोही ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी नाकामियां छिपाने की कोशिश कर रही है। इस दौरान राकेश भाटी, किशन चौधरी, नरेंद्र चौधरी देविंद्र शर्मा, कपिल प्रधान, नितेश भारद्वाज, रेखा शर्मा आदेश मुद्गल, रहमत अली, पदमा कुलश्रेष्ठ, राहुल बाल्मिकी, सुभाष शर्मा, यशवंत बाल्मिकी, डॉ. एसडी शर्मा और सुशील आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।