फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest

तौल नहीं होने के विरोध में किसानों ने कलक्ट्रेट गेट पर जलाया गन्ना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
protest
तौल नहीं होने के विरोध में किसानों ने कलक्ट्रेट गेट पर जलाया गन्ना
विज्ञापन

बुलंदशहर। जहांगीराबाद के गांव डूंगरा स्थित चीनी मिल पर गन्ने की तौल न होने से नाराज किसानों ने कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने गन्ने की होली जलाते हुए करीब चार घंटे तक जमकर नारेबाजी की और गन्ने से लदी एक ट्रॉली को कलक्ट्रेट गेट पर ही खड़ा कर दिया।
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि जहांगीराबाद स्थित चीनी मिल पर किसान गन्ना लेकर खड़े हैं, लेकिन पिछले दस दिनों से वहां पर तौल नहीं की जा रही है। जिससे किसानों का गन्ना ट्रॉलियों में ही सूख रहा है। बताया कि मंगलवार को मिल में धरना प्रदर्शन किया गया, लेकिन अभी तक तौल शुरू नहीं की गई। इससे किसानों का बहुत नुकसान हो रहा है। किसानों ने कलक्ट्रेट गेट पर ही गन्ने से लदी ट्रॉली खड़ी कर दी और गन्ने की होली जलाते हुए मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिकारी आश्वासन दे रहे थे, लेकिन किसान मिल चलाने के आदेशों के बिना प्रदर्शन को रोकने के लिए तैयार नहीं थे। मौके पर बंटी सिंह, सुनील सिंह, हबीब खान, शाह आलम, सुमित राना, सुंदर सिंह, राहुल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

आश्वासन के बाद शांत हुए किसान
कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन के दौरान एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार व जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने किसानों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक घंटे में मिल संचालन का आदेश जारी कर किसानों के गन्ने की तौल कराई जाएगी। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं शुरू हुई तौल तो अनिश्चितकालीन होगा प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मिल प्रशासन के अड़ियल रवैये से किसानों को लगातार नुकसान हो रहा है। इसके बाद भी जिला प्रशासन अपनी आंखें मूंदे बैठा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मिल को शीघ्र चालू नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकालीन प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed