{"_id":"5fcd13058ebc3ecf7816a3e6","slug":"protest-bulandshahr-news-gbd2098442152","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के घर कनेक्शन काटने और बिल वसूलने नहीं जाएंगे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के घर कनेक्शन काटने और बिल वसूलने नहीं जाएंगे कर्मी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में अब निविदा संविदा कर्मचारी भी कूद गए हैं। संविदाकर्मियों ने एलान किया है कि जब तक सरकार किसानों की मांग नहीं मानती है तब तक किसी भी किसान के घर बिल की वसूली और कनेक्शन काटने के लिए नहीं जाएंगे।
किसानों के आंदोलन के समर्थन में ऊर्जा निगम के अफसरों के साथ निविदाकर्मी भी उतर गए हैं। निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार शर्मा ने बताया कि समिति उच्चाधिकारी और भारत सरकार को यह भी अवगत कराना चाहती है कि किसानों के साथ हुई वार्ता जो विफल हो गई है। इसलिए अब कोई भी निविदा कर्मी किसी भी किसान के घर बिल वसूली और कनेक्शन काटने के लिए नहीं जाएगा। किसान संगठनों के साथ उनकी लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति आंदोलन का पूर्ण समर्थन करती है। इसका समर्थन राष्ट्रीय महामंत्री अमित खारी ने भी किया है।
आठ दिसंबर को प्रदेश की सभी गल्ला मंडी रहेंगी बंद
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश गल्ला व्यापार संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पहलवान और महामंत्री चंद्रकांत सिंघल ने बताया कि आठ दिसंबर को उत्तर प्रदेश का गल्ला कारोबार किसानों की मांग के समर्थन में बंद रहेगा। विनोद पहलवान ने बताया कि देश का अन्नदाता दस दिन से दिल्ली की सड़कों पर है, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। सरकार द्वारा किसानों से पांच बैठक करने के बाद भी कोई निष्कर्ष न निकलना सरकार के अड़ियल रुख को दर्शाता है। कहा कि आठ दिसंबर को गल्ले का व्यापार पूरी तरह से बंद रहेगा। वहीं, दि गल्ला मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आठ दिसंबर को जनपद की सभी नौ मंडियां बंद रहेंगी।