{"_id":"694d7164dd691152df0a93e3","slug":"protest-against-the-digging-of-the-drain-the-municipal-team-and-police-reached-the-spot-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-107230-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नाले की खोदाई का विरोध, मौके पर पहुंची पालिका की टीम और पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नाले की खोदाई का विरोध, मौके पर पहुंची पालिका की टीम और पुलिस
विज्ञापन
सिकंदाराबाद। बुलंदशहर मार्ग पर नाले की खोदाई को लेकर हंगामें के आसार हो गए। जलभराव से परेशान लोग नाले की खोदाई का समर्थन, दुकानदार विरोध कर रहे थे। मौके पर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित टीम के साथ पहुंचे। वही पुलिस भी मौके पर आ गई। पालिका की टीम के समझाने के बाद सहमति बनने पर करीब एक घंटे बाद नाले की खोदाई का कार्य शुरू हुआ।
जल निकासी नहीं होने के कारण नगर की फ्रेंडस कॉलोनी, मोहल्ला छासियावाडा में जलभराव रहता है। जल निकासी के लिए पालिका ने कुत्ते की कब्र पर पुलिया का पुन: निर्माण करा दिया। मगर उसके बाद भी जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो सका।
समस्या के समाधान के लिए बृहस्पतिवार की दोपहर पालिका की टीम अलीगढ़ मोटर्स के बाहर से गुजर रहे नाले में जमाईपुरा के नाले के पानी को डालने के लिए नाले की खोदाई करने के लिए पहुंची। इस दौरान भीड़ के जमा होने के कारण बुलंदशहर मार्ग पर यातायात भी बाधित हुआ। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि विरोध कर रहे लोग समझाने के बाद नाले की खोदाई पर सहमत हो गए।