फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Protest against power corporation

Bulandshahar News: ऊर्जा निगम के जेई के खिलाफ जाट महासभा ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऊर्जा निगम जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए शुक्रवार को जाट महासभा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि निगम के जेई ने रिश्वत की मांग की थी। जब रिश्वत देने से इनकार किया तो आरोपी जेई ने गालीगलौज की थी। उन्होंने आरोपी जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को जाट महासभा के मेरठ मंडल युवा अध्यक्ष सागर मलिक के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने बिजली निगम जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि सात दिसंबर को नगर की अंबा कालोनी निवासी विशाल चौधरी के घर पहुंचकर जेई ने रिश्वत की मांग की थी। जब रिश्वत देने से इनकार किया तो उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद जब पुराना बिल बकाया होने की जानकारी मांगी तो जेई की ओर से कोई कानूनी नोटिस नहीं दिखाया था। वहीं जेई ने बिल वसूली के दौरान पीटने और कुत्तों से कटवाने का आरोप लगाते हुए विशाल चौधरी, उसकी मां कविता चौधरी व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जिसके खिलाफ शुक्रवार को जाट महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर आरोपी जेई ज्योति भास्कर सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो महासभा जल्द बड़ा आंदोलन करेगी। वहीं जेई संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले में बिजली निगम की एमडी से मुलाकात की गई थी। जिस पर उन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed