फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Property worth Rs 24.41 lakh of robbery accused Ashraf confiscated

Bulandshahar News: लूट के आरोपी अशरफ की 24.41 लाख की संपत्ति कुर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के सराय अल्लो मोहल्ला निवासी लूट के आरोपी अशरफ की 24.41 लाख रुपये की संपत्ति को पुलिस ने बुधवार को कुर्क किया। इसी के साथ कुर्की की सूचना को मकान के बाहर लिखवाया गया और मुनादी कराई गई। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार सराय अल्लो मोहल्ला निवासी अशरफ पुत्र युनुस के खिलाफ लूट व अन्य धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। समाज विरोधी क्रिया-कलाप से आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित की गई अचल संपत्ति 200 गज के मकान (अनुमानित कीमत 24.41 लाख रुपये) को गैंगस्टर अधिनियम की धारा के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया है। तहसीलदार खुर्जा भानूप्रताप, कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी, सुनील कुमार सिंह सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed