फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Production in Purbanchal stalled, Traiham in Westanchal

पूर्वांचल में उत्पादन ठप, पश्चिमांचल में त्राहिमाम

Wed, 28 Jun 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 28 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Production in Purbanchal stalled, Traiham in Westanchal
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पूर्वांचल में दो पावर उत्पादन केंद्र की दो यूनिट फेल होने से पश्चिमांचल में भीषण गर्मी में त्राहिमाम मच गया है। ग्रिड फेल होने से बचाने को दी जाने वाली अतिरिक्त सप्लाई का असर पीवीवीएनएल के मेरठ डिस्कॉम पर पड़ा है। अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

भीषण गर्मी में हो रही कटौती ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। आपूर्ति न मिलने से असहाय बिजली अफसरों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। पूर्वांचल में बिजली उत्पादन केंद्र की दो यूनिट फेल होने से करीब तीन हजार मेगावाट उत्पादन कम हो गया है। इसके कारण पश्चिमांचल को मिलने वाली सप्लाई को पूर्वांचल के ग्रिड को डायवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन


पूर्वांचल में बिजली डायवर्ट होने से पश्चिमांचल प्रभावित हो रहा है। बिजली डिमांड और आपूर्ति का अंतर बढ़ गया है। मंगलवार को जिले की बिजली डिमांड करीब 950 मेगावाट दर्ज की गई। इसके सापेक्ष महज 500 मेगावाट आपूर्ति मिल सकी। इसके कारण शहर समेत जिलेभर में बिजली आपूर्ति चरमरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या शहर और क्या गांव, हर जगह जमकर अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। सप्लाई गड़बड़ाने से असहाय अफसरों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं।


बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
 बिजली कटौती से क्षेत्र में त्राहि-त्राहि मची है। बिजली कटौती का बुरा हाल है। तीन दिन से 24 घंटे में मात्र 4 घंटे बिजली मिल रही है। सोमवार पूरी रात बिजली न रहने से लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। मंगलवार को पूरे दिन मात्र 3 से 4 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिली। कटौती से नाराज पहासू और बनैल के लोग बिजली घर पहुंचे और कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई।

आपूर्ति सुचारु करने की मांग करते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। उधर खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में सोमवार रात नौ बजे से बिजली गुल है। मंगलवार को शाम तक अपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। भीषण गर्मी में रात भर बिजली न रहने से लोग जागते रहे। वहीं कॉलोनी के लोगों को पीने के पानी की समस्या से भी गुजरना पड़ा।

जेई संदीप ने बताया कि बिजलीघर पर फाल्ट के चलते समस्या हुई है। जल्द ही समस्या का समाधान कर आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। ब्यूरो

बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
औरंगाबाद। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में भारी कटौती किए जाने के कारण किसानों और व्यापारियों में कारपोरेशन के प्रति रोष है। शासन द्वारा 18 घंटे बिजली आपूर्ति के दिये गये निर्देशों को बिजली कर्मचारी ताक पर रख मनमानी कर बिजली आपूर्ति में भारी कटौती कर रहे हैं।

औरंगाबाद में सोमवार की रात को पूरी रात बिजली गायब रही। बिजली गायब रहने से नगरवासियों का हाल बुरा बना रहा। लोगों का कहना है कि औरंगाबाद को मात्र आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जिसके कारण नगर के लघु उधोग भी प्रभावित हो रहे हैं। पेयजल का संकट भी मंडराने लगा है। बिजली कटौती से नगर के अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

किसानों की मक्का, ज्वार, गन्ना की फसलें सूख रही हैं और धान की रोपाई भी पछेती होती जा रही है। व्यापारी नेता राजेबाबू अग्रवाल और किसान नेता जगवीर सिंह ने कहा है कि यदि विद्युत विभाग ने बिजली आपूर्ति में सुधार नही किया तो किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। ब्यूरो

अद्योषित कटौती से लोग बेहाल
गुलावठी। नगर में अद्योषित विद्युत कटौती से लोग बेहाल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली का वादा पॉवर कॉरपोरेशन निभा नहीं रहा है। नगर में मात्र आठ घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। भारी विद्युत कटौती के कारण जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है।


अवर अभियंता हिमांशु कुशवाहा के अनुसार कंट्रोल से बार-बार कटौती किए जाने तथा गर्मी के कारण लो वोल्टेज व ओवरलोडिंग की समस्या के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है।
विद्युत ट्रांसमिशन एसएसओ आरके शर्मा ने बताया कि कंट्रोल से शाम सात बजे से सुबह 8.45 मिनट तक तथा दोपहर 12.45 से शाम 5.30 तक का शेड्यूल है।

परंतु कंट्रोल से जो रोस्टिंग की जाती है वह हमारे हाथ में नहीं है। हम अपने स्तर पर एक मिनट की कटौती नहीं करते हैं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed