फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Private school operators will go on strike today

आज से निजी स्कूल संचालक जाएंगे हड़ताल पर

Wed, 19 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Wed, 19 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Private school operators will go on strike today
अन्य - फोटो : अमर उजाला

नगर के निजी स्कूलों के संचालकों ने प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। यह फैसला सीबीएसई एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। उत्पीड़न बंद न होने तक एसोसिएशन ने हड़ताल जारी रखने की बात कही है।

विज्ञापन


बुधवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक रेलवे रोड स्थित राजबाला स्प्रिंग डेल एकेडमी में हुई। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं स्कूल संचालकों ने कहा कि प्रशासन उनका उत्पीड़न कर रहा है।
विज्ञापन


अभिभावक द्वारा की गई शिकायत पर बिना जांच के ही एक निजी स्कूल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। कहा कि कभी निर्धारित दुकान से कोर्स खरीदने तो कभी ड्रेस व अन्य सामग्री खरीदने के दबाव बनाने का आरोप लगाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालकों ने एसडीएम पर भी अभद्रता का आरोप लगाया। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेशवर राज नागर, सचिव अंशु शर्मा, प्रवक्ता परशुराम, कोषाध्यक्ष उषा बंसल, उपाध्यक्ष कमल शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं एसडीएम कन्हई सिंह ने कहा कि निजी स्कूल संचालकों द्वारा अभद्रता करने का आरोप बेबुनियाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed