फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Private publishers will face tax evasion

प्राइवेट पब्लिशर्स पर पड़ेगी टैक्स की मार

Mon, 17 Apr 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Mon, 17 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Private publishers will face tax evasion
क‌िताबें - फोटो : अमर उजाला

सरकार को राजस्व की चपत लगा रहे प्राइवेट पब्लिशर्स पर टैक्स की मार पड़ेगी। टैक्स चोरी कर सरकार को चपत लगा रहे इन प्राइवेट पब्लिशर्स को जुर्माने के साथ टैक्स चुकाना पड़ेगा।

विज्ञापन

जनपद में 62 बड़े प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को प्राइवेट पब्लिशर्स ने करोड़ों रुपये की कॉपियां बेच दीं।

सामान्य तौर पर पांच रुपये की मिलने वाली कॉपी को स्कूल का लोगो लगाने के बाद 50 रुपये तक में बेचा गया। प्राइवेट पब्लिशर्स ने अभिभावकों की जेब पर तो जमकर डाका डाला, लेकिन सरकार को टैक्स नहीं चुकाया गया।
विज्ञापन


प्राइवेट पब्लिशर्स और बुक सेलरों पर हुई छापेमारी से खुले खेल के बाद अब वाणिज्य कर विभाग के अफसर इन प्राइवेट पब्ल्शिर्स से करोड़ों रुपये की बेची गई कॉपियों पर की गई टैक्स चोरी को जुर्माना सहित वसूलने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेचा नौ हजार का, टैक्स दिया 900 का
अंसारी रोड स्थित एक पब्लिशर्स ने नौ हजार छात्रों को कोर्स की किताब-कॉपी बेच डालीं, लेकिन विभाग को 900 का आंकड़ा दिया गया। स्कूलों पर हुई छापेमारी के बाद मिले रिकॉर्ड ने पब्लिशर्स की पोल खोल दी है।

वाणिज्य कर िवभाग ने छात्रों को बेची गई किताब-कॉपी का रिकॉर्ड जुटाना शुरू कर दिया गया है। वाणिज्य कर विभाग के एक अफसर ने बताया कि इस पब्लिशर्स ने कॉपी बेचने के नाम पर अभिभावकों से करोड़ों रुपये अतिरिक्त वसूल लिए। इस पब्लिशर्स से अब जुर्माना समेत टैक्स वसूला जाएगा।

स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी, तीन दिन में देंगे जवाब
जिला प्रशासन की तरफ से सभी स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी कर कोर्स की किताब-कॉपी, ड्रेस, जूते आदि को लेकर जानकारी मांगी गई है। सदर एसडीएम रितु पूनिया की तरफ से जारी नोटिस में सभी स्कूल प्रबंधकों से पूछा गया है कि स्कूल में छात्रों को एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तक पढ़ाई जा रही हैं या नहीं। स्कूलों में एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम से अतिरिक्त पुस्तकें किसकी अनुमति से लगाई गई हैं। सभी स्कूल प्रबंधकों से इसकी सूची तीन दिन में तलब की है।


प्राइवेट पब्लिशर्स की जांच तेजी से की जा रही है। पब्लिशर्स ने अभिभावकों से कॉपियों पर अतिरिक्त रुपये वसूला है। विभाग को कम बिक्री का डाटा दिया गया। स्कूलों की हुई जांच में व्यापक स्तर पर कोर्स की किताबों कॉपी की बिक्री पाई गई। पब्लिशर्स के खिलाफ टैक्स चोरी में कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना समेत टैक्स वसूला जाएगा।
- वीपी कटियार, ज्वाइंट कमिश्नर, सेल्स टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed