फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   principal got notice

देरी से खुला विद्यालय प्रिंसिपल से जवाब तलब

Wed, 04 May 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Wed, 04 May 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
principal got notice
स्कूल - फोटो : अमर उजाला

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बुधवार को शिकारपुर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कॉलेज बंद मिला। निश्चित समय से करीब आधे घंटे देर से पहुंचीं प्रधानाचार्या और स्टाफ से डीआईओएस ने स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही अनुपस्थित मिले एक टीचर और तीन कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


डीआईओएस ने बताया कि शिकारपुर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की लगातार शिकायत मिल रही थी। बुधवार सुबह कॉलेज खुलने के समय 7.30 बजे वह पहुंचे तो स्कूल में ताला लटका हुआ था। करीब आठ बजे प्रधानाचार्य, टीचर और कर्मचारी पहुंचे।
विज्ञापन


टीचर जयबा दो दिन से अनुपस्थित थीं। प्रधानाचार्या को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। इसी तरह लिपिक मोहन लाल शर्मा, रविंद्र राठौर और परिचारक संजय कुमार भी अनुपस्थित मिले। कॉलेज में साफ-सफाई की व्यवस्था भी बदहाल मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षक और कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। कॉलेज में मिली अनियमितताओं पर प्रधानाचार्या से जवाब मांगा गया है। एक सप्ताह के भीतर जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed