{"_id":"5f5527528ebc3e61557816e2","slug":"preparations-for-ug-first-year-admission-begin-bulandshahr-news-gbd2049793178","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी प्रथम वर्ष के प्रवेश की तैयारियां शुरू, जल्द आएगी कटऑफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी प्रथम वर्ष के प्रवेश की तैयारियां शुरू, जल्द आएगी कटऑफ
विज्ञापन

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबंधित महाविद्यालयों में यूजी प्रथम वर्ष में होने वाले प्रवेश की तैयारी शुरू होने लगी है। यूनिवर्सिटी की ओर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रवेश के लिए जनपद से 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। प्रवेश के लिए पहली कटऑफ भी जल्द जारी हो सकती है।
इस बार कोरोना काल के चलते शैक्षिक सत्र 2020-21 में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के प्रवेश में देरी हो गई है। गत दिनों यूनिवर्सिटी की ओर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसके लिए छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन करवाने की शुरूआत हो चुकी थी। बताया गया कि यूनिवर्सिटी की ओर से प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जनपद से 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। यूनिवर्सिटी की ओर से बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए जल्द ही पहली कटऑफ जारी हो सकती है। इसे देखते हुए कॉलेजों की ओर से भी प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनपद में इन कक्षाओं में 12 एडेड और 80 से अधिक महाविद्यालयों में प्रवेश होंगे। आईपी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका गुप्ता ने बताया कि यूनिवर्सिटी की ओर से बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।