{"_id":"69136af6d29a5d87c102aaea","slug":"preparations-for-bus-operation-from-narora-to-delhi-badaun-via-bulandshahr-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-143429-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नरौरा से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली-बदायूं को बस संचालन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नरौरा से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली-बदायूं को बस संचालन की तैयारी
विज्ञापन
बुलंदशहर। नरौरा क्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। नरौरा से बुलंदशहर, दिल्ली एवं बदायूं जाने वाले लोगों के लिए बुलंदशहर डिपो जल्द ही दो बसों का संचालन करने की तैयारी कर रहा है। बस संचालन से पूर्व रूट और समय को लेकर तैयारी में जुट गया है। संभावना है 20 नवंबर तक बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
नरौरा से अभी तक बुलंदशहर, दिल्ली एवं बदायूं के लिए नाममात्र बसों का संचालन होता है। ऐसे में यात्रियों को बस पकड़ने के लिए चौक-चौराहों की दौड़ लगानी पड़ती है। यात्रियों को स्थाई सुविधा देने के लिए बुलंदशहर डिपो ने एक बस के संचालन की तैयारी शुरू की है।
बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि नरौरा से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली और फिर बदायूं के लिए बस संचालन की तैयारी कर रहे है। इसके लिए रूट एवं समय का चार्ट बनाने के निर्देश दिए है। प्रतिदिन सुबह को बस नरौरा से बुलंदशहर के लिए रवाना होगी और वापसी में बदायूं से चलकर नरौरा में ही रात को ठहराव करेगी। इस बस के संचालन से काफी यात्रियों को राहत मिलेगी। खासकर क्षेत्र के लोग दिल्ली से अप-डाउन सफर कर सकेंगे।