फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Preparation: electricity monitoring will be online monitoring

तैयारी ः बिजली सप्लाई की होगी ऑनलाइन मॉनीटरिंग

Sun, 09 Apr 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 09 Apr 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Preparation: electricity monitoring will be online monitoring
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

गर्मी में अबकी बिजली सप्लाई की आड़ में अफसरों की मनमानी नहीं चलेगी। इसके लिए जिले के सभी पावर स्टेशन और ट्रांसमिशन केंद्रा को जीपीआरएस सिस्टम से लैस किया जाएगा। सिस्टम लगने से लखनऊ के पावर अफसर जान सकेंगे की बुलंदशहर के किस बिजलीघर से किस फीडर को कितनी बिजली सप्लाई की जा रही है।

सूबे के सभी बिजलीघरों पर ऑनलाइन मानीटरिंग व्यवस्था शुरू होगी। अब तक बिजली सप्लाई को लेकर गलत रिपोर्टिंग पावर अफसर उच्च अधिकारियों को करते थे। जहां 12 घंटा बिजली नहीं आती थी, उस क्षेत्र में 18-20 घंटा पावर सप्लाई दिखाकर खेल किया जाता था। इसकी आड़ में पावर अफसर मोटी कमाई भी करते थे।
विज्ञापन


पावर अफसरों के खेल का अमर उजाला ने कई बार खुलासा भी किया था। अब इस हरकत पर शिकंजा कसने के लिए जीपीआरएस सिस्टम वाईफाई से बिजलीघर को जोड़ा जाएगा। जीपीआरएस का दूसरा कनेक्शन लखनऊ के सेंट्रल सिस्टम से कनेक्ट होगा। डिजिटल सिस्टम   के वजूद में आने से बिजली सप्लाई की ऑनलाइन मानीटरिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed