फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power suply

तीन विद्युत उपकेंद्र बनेंगे, 70 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी फाल्ट से राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
power suply
तीन विद्युत उपकेंद्र बनेंगे, 70 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी फाल्ट से राहत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। भीषण गर्मी में लो वोल्टेज, फाल्ट की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र के 70 हजार से अधिक लोगों को जल्द राहत मिलेगी। बिजली निगम द्वारा सिकंदराबाद, ककोड़ और गुलावठी क्षेत्र में एक-एक विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। अगले छह माह में इन उपकेंद्रों के चालू होने की उम्मीद है।
क्षेत्र के लोगों को बिजली कटौती से बुरा हाल है। भीषण गर्मी के मौसम में लगातार हो रही कटौती से निजात दिलाने के लिए लोगों ने कई बार मांग की, लेकिन अब जाकर उन्हें राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बिजली कटौती से लोगों को निजात दिलाने के लिए बिजली निगम की ओर से तीन नए उपकेंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक गुलावठी के खुशहालपुर, सिकंदराबाद क्षेत्र में 10-10 एमीवीए के तीन विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण शुरू किया गया है। गुलावठी के खुशहालपुर में 3.2 करोड़ की लागत से विद्युत उपकेंद्र बनाया जाएगा। जिससे गुलावठी और सनौटा उपकेंद्र से जुड़े करीब 32 गांव के लोगों को लो वोल्टेज और बिजली कटौती से राहत मिलेगी। नया उपकेंद्र बनने के बाद दोनों उपकेंद्रों से 10 गांव काटकर नए उपकेंद्र पर जोड़े जाएंगे। सिकंदराबाद नगर क्षेत्र में नए बनने वाले उपकेंद्र पर तहसील का लोड ट्रांसफर किया जाएगा, जिससे शहर के करीब नौ हजार उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं ककोड़ के सुनपेड़ा में 2.2 करोड़ की लागत से बनने वाले उपकेंद्र पर ककोड़ देहात के दस गांव और दस अन्य गांवों का लोड ट्रांसफर किया जाएगा। जिससे उपकेंद्र चालू होने के बाद सुनपेड़ा के पुराने उपकेंद्र का लोड कम होगा। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बिजली उपकेंद्र बनाने के प्रस्तावों को स्वीकृति का इंतजार है। यदि शासन से स्वीकृति मिलती है तो जिले में करीब 30 और उपकेंद्रों की सौगात जल्द मिल सकती है। इससे विभिन्न क्षेत्रों के लोड को कम करके अन्य उपकेंद्रों पर ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन

30 लाख से शहर में बदले जाएंगे जर्जर तार
नगर की शास्त्री नगर, राधा नगर, आदर्श नगर, आनंद विहार, अंसारी रोड, साठा, चौक बाजार समेत अन्य कालोनियों में जर्जर तारों के कारण हो रहे फाल्ट से जल्द ही निजात मिलेगी। इसके लिए बिजली निगम के अधिकारी 30 लाख की लागत से जर्जर तारों को बदलने की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक इन तारों के कारण लगातार फाल्ट होने की स्थिति में लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों उपकेंद्रों का निर्माण शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को फायदा होगा। अतिभारित उपकेंद्रों से लोड कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्वक कार्य पूरा कराते हुए उपकेंद्रों का संचालन शुरू किया जाएगा। - अजय कुमार यादव, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed