{"_id":"5904e87a4f1c1b422fc0bffb","slug":"power-cuts-do-not-improve-then-the-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
power
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के आदेश के बावजूद भी कस्बा औरंगाबाद में 18 घंटे के स्थान पर मात्र 10-12 घंटे की नगरवासियों को बिजली मिल पा रही है। प्रचंड गर्मी व बिजली की अघोषित कटौती से नगरवासियों का बुरा हाल बना हुआ है। गत एक सप्ताह से औरंगाबाद में मात्र 10-12 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने 18 घंटे बिजली दिए जाने के सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रखे हैं। बिजली कटौती से नगर में पेयजल का संकट भी मंडराने लगा है और नगर के लघु उद्योग भी चौपट होने के कगार पर हैं।
विज्ञापन
नगरवासियों ने बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि बिजली की आपूर्ति में जल्द ही सुधार नहीं किया गया तो बिजली विभाग के विरूद्ध आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। जेई औरंगाबाद मनीष तिवारी का कहना है कि शासन के आदेशनुसार ही नगर में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन