{"_id":"6123de968ebc3e7a1d779c91","slug":"power-cut-sikandrabad-news-gbd2246143184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित विद्युत कटौती से जल्द मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित विद्युत कटौती से जल्द मिलेगी निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित विद्युत कटौती से जल्द मिलेगी निजात
सिकंदराबाद। नगर के लोगों को जल्द ही अघोषित विद्युत कटौती से राहत मिल जाएगी। विभाग ने नगर को आपूर्ति करने वाले तहसील विद्युत उपकेंद्र की लाइन को खुर्जा रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र की लाइन से अलग करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नगर के करीब 80 प्रतिशत भाग को तहसील स्थित विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है। शेष नगर में निजामपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति होती है। जोखाबाद स्थित पावर हाउस से तहसील विद्युत उपकेंद्र और खुर्जा रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र को पोषित करने वाली लाइन एक ही पोल से निकलती है। खुर्जा विद्युत उपकेंद्र ग्रामीण क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति करता है। खुर्जा उपकेंद्र के ग्रामीण क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति करने के कारण फीडर की संख्या और दूरी अधिक होने के कारण अक्सर खुर्जा विद्युत उपकेंद्र की लाइनों में फाल्ट हो जाता है। फाल्ट को ठीक करने के दौरान शट डाउन लेने पर तहसील उपकेंद्र की आपूर्ति भी बंद हो जाती है। इसके चलते नगर के लोगों को अकारण ही अघोषित बिजली कटौती झेलनी पड़ती है। आए दिन होने वाली अघोषित विद्युत कटौती से परेशान नगर के लोग काफी समय से तहसील उपकेंद्र की लाइन को खुर्जा विद्युत उपकेंद्र से अलग करने की मांग करते चले आ रहे हैं। अब विभाग ने तहसील विद्युत उपकेंद्र की लाइन को अलग करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एसडीओ नितिन वर्मा ने बताया कि तहसील उपकेंद्र की लाइन को खुर्जा उपकेंद्र की लाइन से अलग करने के लिए एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही दोनों की लाइन को अलग करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।