फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power cut

केबिल कटने से शहर के 12 हजार घरों में आठ घंटे बिजली गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
power cut
केबिल कटने से शहर के 12 हजार घरों में आठ घंटे बिजली गुल
विज्ञापन

बुलंदशहर। 33 केवीए लाइन का केबिल कटने के कारण शहर के 12 हजार घरों में आठ घंटे से अधिक बिजली कटौती झेलनी पड़ी। हालात यह रहे कि देर रात होने के कारण अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करके ही सप्लाई चालू करनी पड़ी, जबकि रविवार को दिन में फाल्ट को ठीक करते हुए लाइन चालू की गई।
जैसे-जैसे गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है, वैसे ही बिजली कटौती की समस्या बढ़ती जा रही है। शनिवार शाम डीएवी फ्लाईओवर के नीचे अंडरग्राउंड 33 केवीए लाइन के केबिल में फाल्ट आ गया। केबिल में फाल्ट आने के कारण अंसारी रोड, हाईडिल कालोनी बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई की समस्या को दूर करने के लिए पेट्रोलिंग की तो करीब दो घंटे बाद पता चला कि अंडरग्राउंड 33 केवीए लाइन का केबिल कट गया है। उक्त केबिल को ठीक करते-करते शनिवार देर रात करीब 12 बजे गए। इस दौरान भी सप्लाई की समस्या होने और बिजली कटौती के कारण लोगों की परेशानी को देखते हुए अधिकारियों ने धरपा बिजलीघर से आ रही लाइन से दोनों बिजलीघरों को वैकल्पिक व्यवस्था से शुरू किया। करीब आठ घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहने और भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हो उठे और उनके घरों में लगे इनवर्टर भी थोड़ी देर में जवाब दे गए। रविवार सुबह अधिकारियों ने फिर से केबिल की मरम्मत करते हुए लाइन तो चालू करा दी है, लेकिन हाइटेंशन लाइन के केबिल में जोड़ होने के कारण यह फाल्ट कभी भी हो सकता है।
विज्ञापन

सीवर लाइन बिछाने के दौरान कटा था केबिल
शहर में सीवर लाइन बिछाने के दौरान कार्यदायी संस्था की लापरवाही से बिजली का केबिल कट गया था। इससे बिजली निगम को करीब 2.28 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। अधिकारियों ने इस केबिल को बदलने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर बड भेजा था, लेकिन अभी तक इस संबंध में उच्चाधिकारियों ने कोई स्वीकृति नहीं दी है। जिसके चलते फिर से लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण केबिल कटा था। इससे विभाग को करीब सवा दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसके लिए कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते केबिल बदलने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा है। फाल्ट को फिलहाल ठीक करा दिया गया है। - अभिषेक कुमार, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed