फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power cut

आंधी-बूंदाबांदी के कारण जिले भर में बिजली संकट से जूझे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
power cut
आंधी-बूंदाबांदी के कारण जिले भर में बिजली संकट से जूझे लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। आंधी और बूंदाबांदी के कारण एक बार फिर लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। शहर से लेकर देहात तक अधिकतर औसतन तीन से चार घंटे तक प्रत्येक क्षेत्र में सप्लाई बाधित रही। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तक सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई शुरू हो सकी।
बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे जिले में आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार टूटकर गिर गए। करीब डेढ़ घंटे बाद जब बिजली सप्लाई चालू करने का प्रयास किया तो तार टूटे होने के कारण सप्लाई चालू नहीं हो सकी। इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारी लाइनों की मरम्मत के लिए निकले। बताया जा रहा है कि अनूपशहर, खानपुर, बुगरासी, स्याना, डिबाई, जहांगीराबाद में भी लोगों को करीब छह घंटे तक बिजली की किल्लत से जूझना पड़ा। हालांकि करीब 100 गांव ऐसे थे, जहां तार टूटने के कारण लोगों को बिजली सप्लाई से जूझना पड़ा। अन्य इलाकों में करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बिजली सप्लाई को चालू करा दिया गया था। नगर के हाइडिल कालोनी बिजलीघऱ से जुड़े क्षेत्रों में 11 केवीए लाइन का तार टूटने से लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे तक जिले के सभी इलाकों में बिजली सप्लाई चालू करा दी गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र बिजली कटौती
बुलंदशहर चार घंटे
स्याना पांच घंटे
शिकारपुर पांच घंटे
अनूपशहर छह घंटे
डिबाई पांच घंटे
बोले लोग
गर्मी का मौसम आते ही बिजली की कटौती शुरू हो गई है। रात आंधी के कारण करीब पांच घंटे बिजली गुल रही है। बिजलीघऱ पर फोन कर कारण जानना चाहा तो फोन व्यस्त आता रहा। - मौहम्मद इस्लाम
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की अघोषित कटौती के कारण बच्चे ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। कई बार बिजली अधिकारियों से जर्जर तारों को बदलने के लिए आह्वान किया है, लेकिन जर्जर तारों को नहीं बदला गया, जिससे आए दिन फाल्ट होते हैं और बिजली कटौती झेलनी पड़ती है। - पवन शर्मा
गर्मी के मौसम से पहले बिजली की आपूर्ति ठीक थी, अब अधिकारियों के 24 घंटे दावे के सापेक्ष 14 से 16 घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अधिकारी बार-बार गर्मी के कारण कटौती बताकर पलड़ा झाड़ लेते हैं। - जावेद कमाल
बिजली कट होते ही बिजलीघर और अधिकारियों को फोन किया जाता है, लेकिन अधिकारी फोन भी रिसीव नहीं करते हैं। इससे समस्या और बढ़ जाती है। बिजली न होने के कारण रात में बच्चे ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। - फतेहयाब आलम
आंधी-बूंदाबांदी के कारण बिजली सप्लाई में बाधा आई थी। टूटे तारों को जोड़कर लाइनों को ठीक करा दिया और बिजली सप्लाई चालू करा दी गई। - अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
आंधी के झोंके में छत से गिरकर युवक की मौत
बुलंदशहर। गुलावठी के मोहल्ला भीमनगर में देर रात आई तेज आंधी के कारण छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम धर्म सिंह उर्फ मटवा (40) है।
मोहल्ला भीमनगर निवासी धर्म सिंह के मकान में उसकी दुकान है। बृहस्पतिवार रात धर्म सिंह अपने बच्चों के साथ घर की छत पर सोया हुआ था। तेज आंधी व बरसात के कारण वह छत से उतरने लगा। आंधी के झोंके के चलते अचानक वह अनियंत्रित होकर छत से गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। मां मूर्ति देवी, पत्नी मीनू एवं अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। धर्म सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र ललित व अभिषेक एवं एक पुत्री लक्ष्मी छोड़ गया है। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। बसपा नेता हरिशचंद रवि, योगराज सिंह, रंजीत सिंह, राजवीर सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष धर्र्मेद तेवतिया, महामंत्री अनिमेश अगस्तीन, गगन प्रजापति, हिमांशु गोयल आदि ने उसके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

डीएम से की आर्थिक मदद की मांग
भाजपा के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया एवं महामंत्री अनिमेश अगस्तीन ने डीएम से मृतक धर्म सिंह के परिवार की आर्थिक मदद की मांग की है। भाजपाइयों का कहना है कि धर्म सिंह का परिवार काफ ी गरीब है। जिला प्रशासन द्वारा धर्म सिंह के परिवार की आर्थिक मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed