फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power cut

केबल बक्सा फटने से 20 घंटे गुल रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
केबल बक्सा फटने से 20 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

बुलंदशहर। 33 केवीए लाइन का केबिल बक्सा फटने से 10 हजार से अधिक लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। धरपा स्थित रेलवे लाइन के पास केबिल बक्सा फटने से शुक्रवार को अनूपशहर अड्डा स्थित बिजलीघर क्षेत्र से जुड़े कई कॉलोनियों में 20 घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं, विभागीय कर्मचारी लाइन को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
जैसे-जैसे गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। वैसे ही बिजली कटौती की समस्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार रात 33 केवीए लाइन का केबिल बक्सा फट गया। केबिल बक्सा फटने से अनूपशहर अड्डा स्थित बिजलीघर क्षेत्र से जुड़े शिकारपुर रोड, आवास विकास द्वितीय, टांडा, स्याना रोड, चालीस फुटा और काली नदी रोड समेत करीब 10 हजार घरों की आपूर्ति बंद हो गई। बिजली गुल होने पर उपभोक्ताओं का हाल-बेहाल हो गया। वहीं, इनवर्टर भी थोड़ी देर में जवाब दे गए। शुक्रवार सुबह तक आपूर्ति न आने पर लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। काफी समय तक बिजली गुल रहने की उपभोक्ताओं ने जानकारी लेने का प्रयास किया तो आरोप है कि बिजलीघर कर्मियों द्वारा फोन कॉल रिसीव नहीं की गई। बाद में उपभोक्ताओं को केबिल बक्सा फटा होने की जानकारी मिली। वहीं, बृहस्पतिवार रात से गुल बिजली शुक्रवार शाम पांच बजे तक भी बहाल नहीं हो सकी। अनूपशहर अड्डा बिजलीघर के जेई संजीव कुमार ने बताया कि धरपा पर रेलवे लाइन के निकट 33 केवीए लाइन का केबिल बक्सा फट जाने से सप्लाई बाधित हुई है। केबिल बक्सा को टीक करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर में आंख-मिचौली करती रही बिजली
बुलंदशहर। नगर के अंसारी रोड स्थित बिजलीघर पर शुक्रवार को सुबह आठ बजे से बिजली गुल रही। विभागीय अफसरों के अनुसार, पुरानी लाइन को नई लाइन में बदलने का कार्य किया गया। कार्य पूर्ण न होने पर निर्धारित समय के बाद भी आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान करीब 3,056 घरों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसडीओ देवराज ने बताया कि लाइन को बदलने का कार्य किया जा रहा है। करीब चार बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed