फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Possibility of rain... cold may increase, orange alert for fog

Bulandshahar News: बारिश की आशंका ... बढ़ सकती है ठंड, कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Possibility of rain... cold may increase, orange alert for fog
बुलंदशहर। बारिश के साथ नए साल के स्वागत का अनुमान है। इसके साथ ही ठंड और बढ़ सकती है। मंगलवार को भी कोहरा रहा। हालांकि दिन में धूप निकली लेकिन सर्द हवाओं के कारण गलन और बढ़ गई। शाम को फिर से कोहरे का असर बढ़ने लगा। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अब मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

पिछले करीब दो सप्ताह से पूरा जिला कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री कम होकर 17.5 और न्यूनतम एक डिग्री बढ़कर 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम में लगातार बदलाव है। कोहरे व शीतलहर के बीच हल्के बादल छा रहे हैं। मौसम विभाग ने अब जिले में ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। एक जनवरी को जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो तापमान कम होगा और ठंड में भी इजाफा होगा। बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 17.7 और न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed