फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Poor farmers of the state were ruined under Yogi government: Subhashini Ali

योगी सरकार में प्रदेश के गरीब-किसान बर्बाद हुए : सुभाषिनी अली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Poor farmers of the state were ruined under Yogi government: Subhashini Ali
सहायक श्रमायुक्त को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते मार्क्सवादी पार्टी के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
पालित ब्यूरो की सदस्य सुभाषिनी अली सहगल ने कहा कि लाल झंडे के संघर्ष से ही विकल्प पैदा होगा। किसान-मजदूर की एकता के आधार पर वर्ग संघर्ष तेज कर वाम जनवादी विकल्प तैयार करेंगे। सम्मेलन में साथी आए हैं वह उत्तर प्रदेश के हालात कैसे बदलेंगे। योगी सरकार में प्रदेश के गरीब किसान बर्बाद हुए हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने लोकसभा में भाजपा की ताकत को कमजोर किया है।
विज्ञापन

सुभाषिनी अली सहगल ने यह बात श्रम विभाग के कार्यालय पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी उत्तर प्रदेश राज्य के 24वें सम्मेलन के अवसर पर आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि संविधान सभा में आरएसएस के लोगों ने संविधान का विरोध किया था। वह मनुस्मृति को संविधान के रूप में स्वीकार करने की बात करते है।
विज्ञापन

आरएसएस समानता के सिद्धांत की विरोधी है। यह मनुस्मृति के आधार पर देश चलाना चाहती है। आरएसएस चुनाव प्रक्रिया को दूषित करने की कोशिश कर रही है। जाति धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। भाजपा को कुर्सी से हटाना पूंजीवादी व्यवस्था को समाप्त कर समाजवाद का निर्माण करना है। जहां किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान और महिलाओं को बराबरी का अधिकार अधिकार दिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद और सीपीआईएम के केंद्रीय कमेटी के सदस्य अमराराम ने कहा कि अप्रैल में राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। 10 साल से भाजपा की सरकार है। इन 10 सालों में जो वादा किए, वह आज तक पूरे नहीं हो सके हैं। विक्रम सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी आंदोलन सांप्रदायिक कॉरपोरेट गठजोड़ के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।

पार्टी के राज्य सचिव हीरालाल यादव ने कहा कि प्रदेश की हालत बदलने के लिए तीन दिन कार्य नीति और रणनीति पर चर्चा होगी। इसमें किसान-मजदूर से जुड़े कई मुद्दे शामिल किए जाएंगे। आमसभा की अध्यक्षता कामरेड सुरेंद्र सिंह ने और संचालन चंद्रपाल सिंह ने किया। इस दौरान सहायक श्रमायुक्त पल्लवी अग्रवाल को अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed