{"_id":"6197daf57b42f170845495e2","slug":"ponds-in-village-bulandshahr-news-gbd2296338137","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव बनेगा तालाब, होगा बारिश के पानी का संचय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव बनेगा तालाब, होगा बारिश के पानी का संचय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव-गांव बनेगा तालाब, होगा बारिश के पानी का संचय
बुलंदशहर। जल स्तर सुधारने के लिए पंचायत राज विभाग जिले की 946 ग्राम पंचायतों में तालाबों का निर्माण कराएगा। पंचायत निधि से इन तालाबों का निर्माण होगा। इनमें केवल बरसात का पानी भरा जाएगा। इससे भूमिगत जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। मानसून आने से पहले गांवों में तालाब बना दिए जाएंगे। डीपीआरओ ने सभी सचिवों को आदेश जारी कर दिया है।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलस्तर लगातार घट रहा है। नौ ब्लॉक डार्कजोन में हैं और जलस्तर 180 फीट से नीचे पहुंच गया है। सिंचाई विभाग ने कई वर्षों से कुछ ब्लॉकों को डार्कजोन में घोषित कर रखा है। इसे देखते हुए गांवों में तालाब बनवाने का निर्णय लिया गया। ग्राम पंचायतों में जो तालाब बनेंगे उनमें केवल वर्षा का पानी एकत्र होगा या फिर उन्हें नहर और अन्य संसाधनों से भरा जाएगा। इनमें गांवों का गंदा पानी नहीं जाएगा। इन तालाबों के पास पेड़-पौधे लगाकर इनका सुंदरीकरण करवाया जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों में तालाबों के लिए भूमि नहीं है, वहां पर व्यवस्था कराई जाएगी। यदि किसी गांव में दो तालाब हैं तो उनमें से एक की सफाई कराके उसे रिचार्ज किया जाएगा। गांवों के विकास कार्यों के लिए जो कार्य योजना तैयार हो रही है, उसी से इन तालाबों को बनवाया जाएगा।
इन ब्लॉकों में स्थिति खराब
जिले के बुलंदशहर, सिकंदराबाद, गुलावठी, खुर्जा, शिकारपुर, दानपुर, स्याना बीबीनगर और ऊंचागांव ब्लॉक डार्कजोन में हैं। जिला प्रशासन द्वारा इन ब्लॉक के गांवों में जल संरक्षण को लेकर बढ़ावा दिया जा रहा है। मगर अब तालाब खुदने के बाद सभी ब्लॉकों में स्थिति सुधर जाएगी तो जल स्तर में काफी हद तक सुधार होगा।
विज्ञापन
जिले की सभी ग्राम पंचायतों में तालाब खोदे जाएंगे। मानसून आने से पहले इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। गांवों के विकास की कार्य योजना में इसे शामिल किया गया है। सचिव एवं प्रधानों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। - प्रीतम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी।