{"_id":"63138dc1376167347a46a298","slug":"pollution-notice-bulandshahr-news-gbd2439774125","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण फैलाने वाली चार फैक्टरियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण फैलाने वाली चार फैक्टरियों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण फैलाने वाली चार फैक्टरियों को नोटिस
बुलंदशहर। केन्द्रीय राज्यमंत्री फुग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा एक युवक की शिकायत को री-ट्वीट करने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने दो दिन में 40 फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार फैक्ट्रियों द्वारा प्रदूषण फैलाने का मामला सामने आने पर नोटिस भेजा गया है। इससे पहले भी अगस्त महीने में चार फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किया गया था।
सिकंदराबाद के जय चौधरी ने ट्विटर पर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों द्वारा प्रदूषण फैलाने की शिकायत की थी। जिसके बाद केन्द्रीय इस्पात मंत्री ने शिकायत को री-ट्वीट करते हुए डीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी सपना श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम फैक्ट्रियों की जांच करने के लिए पहुंची। टीम ने एक और दो सितंबर को 40 फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया। इस दौरान 36 फैक्ट्रियों सही मिलीं, लेकिन चार फैक्ट्रियों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण की व्यवस्थाओं का प्रभावी रूप से संचालन होता नहीं मिला। सहायक वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. गीतेश चंद्रा, डॉ. नीरज चतुर्वेदी ने बताया कि अम्बा शक्ति इंडस्ट्रीज, मैैैसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स, मैसर्स विशाल पाइप लिमिटेड और मैसर्स बाबा फैब प्रिंट्स प्लांट को नोटिस जारी किया गया है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने बताया कि कमीशन फार एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग इन एनसीआर एंड एडज्वाइनिंग एरिया द्वारा जारी मानक का 12 फैक्ट्रियों द्वारा उल्लंघन किया गया। इन फैक्ट्रियों के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में परिवाद दायर किए जा रहे हैं। संवाद