{"_id":"6197ddc7063bdf5da05474ed","slug":"pollution-bulandshahr-news-gbd229633072","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर जहरीली हुई जिले की हवा, एक्यूआई 347","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर जहरीली हुई जिले की हवा, एक्यूआई 347
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर जहरीली हुई जिले की हवा, एक्यूआई 347
बुलंदशहर। जिले की हवा फिर जहरीली हो गई है। अफसर लगातार पानी का छिड़काव और ढंककर निर्माण कार्य कराने का दावा कर रहे हैं। बावजूद इसके स्थिति में कोई सुधार नहीं है। बृहस्पतिवार को जहां 272 एक्यूआई मापा गया तो शुक्रवार को बढ़कर 347 पर पहुंच गया।
सड़कों से उड़ती धूल और बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों को अब भी सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन महसूस हो रही है। चिकित्सक धूल और धुंए से बचने की अपील कर रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र कुमार ने बताया कि ओपीडी में अभी भी रोजाना 10 से 15 मरीज आंखों में जलन आदि की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
सभी निकाय और तहसील क्षेत्रों में पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। साथ ही निर्माण कार्य ढंक कर करवाने का निर्देश दिया गया है। औद्योगिक क्षेत्रों में भी निगरानी की जा रही है। - सपना श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी