फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   pollution

फसल अवशेष जलाने पर दर्ज हुई एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
pollution
फसल अवशेष जलाने पर दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में फसल अवशेष आदि जलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब जनपद में तीन जगह फसल अवशेष जलाने के मामले सामने आए हैं। इस पर संबंधित किसानों और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के अलावा उन पर जुर्माना भी लगा दिया है। जनपद में अब तक 52 किसानों आदि पर कार्रवाई हो चुकी है।

एडीएम फाइनेंस मनोज कुमार सिंहल और उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी ने बताया कि दिल्ली में सैटेलाइट से जनपद में फसल अवशेष और घास-फूंस आदि जलाने पर पैनी नजर रखी जा रही है। दिल्ली से गत दिवस सूचना मिली थी कि जनपद में तीन स्थानों पर फसल अवशेष के अलावा आदि जलाया गया है। सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों को मौके पर जांच के लिए भेजा गया। जांच के बाद फसल अवशेष आदि जलाने वाले किसान आदि की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि खुर्जा क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह, सुरेश पाल और राजीव के अलावा गांव शेखज्ञान की सीमा खां ने हजरतपुर निवासी मनोज को अपना खेत खेती के लिए दे रखा है। मनोज ने फसल अवशेष में आग लगाई है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। उस पर जुर्माना भी लगाया गया है। हजरपुर में भी किसान वीरपाल ने फसल अवशेष जलाए हैं और उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाकर जुर्माना लगाया है। इसी तरह फसल अवशेष जलाने का गुलावठी क्षेत्र के गांव जिरावठी में सामने आया है। इस पर गुलावठी थाने में भी एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उन्हाेंने किसानों से फसल अवशेष आदि न जलाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed