फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   politics on rape - murder case

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
politics on rape - murder case
पूर्व सीएम अखिलेश यादव का पोस्ट। - फोटो : BULANDSHAHR
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश और उसकी हत्या का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। बुधवार सुबह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने भी ट्वीट कर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान पर तंज कसा है।
अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव में 12 वर्षीय दिव्यांग बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। साथ ही बच्ची के शव को घर में ही गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया। पूरा प्रकरण अब सियासी रंग लेते हुए नजर आ रहा है। बुधवार सुबह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर घटना पर दुख प्रकट करते हुए प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने लिखा है कि उप्र में आपराधिक गतिविधियां भाजपा की निष्फल सरकार को ठेंगा दिखा रही हैं। इस बार भाजपा सरकार को महिलाएं ही गिराएंगी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा संासद संजय सिंह ने ट्वीटर पर एक खबर को शेयर करते हुए बुलंदशहर, एटा और बिल्हौर में महिला अपराध से जुड़ी वारदातों का जिक्र किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए यह भी लिखा है कि ‘क्या यही है आदित्य जी का मिशन शक्ति। वहीं, प्रकरण में स्थानीय स्तर के नेताओं ने भी रोष जताया है। बुधवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्योपाल सिंह, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा और पूर्व सभासद उमेश पंडित, यशवंत वाल्मीकि, सलाम खान बच्ची के घर गए और शोक व्यक्त किया। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने की बात कही। जिलाध्यक्ष श्योपाल सिंह ने बताया कि अनूपशहर और शिकारपुर की घटना की रिपोर्ट बनाकर प्रियंका गांधी को दी जाएगी। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अनूपशहर क्षेत्र के गांव पहुंचा। जहां पर पार्टी के नेताओं ने मृतक बच्ची के परिजनों से मुलाकात की और उनका ढांढस बंधाया। साथ ही प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर नाराजगी जताते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान पूर्व विधायक दिलनवाज खान, जिला अध्यक्ष अरुण चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह लोधी, जावेद मियां और ओमवीर सिंह मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed