फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Polio

अब 31 जनवरी को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Polio
अब 31 जनवरी को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में अब 31 जनवरी को पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण 10 माह से अभियान स्थगित चल रहा था। अब वैक्सीनेशन की तिथि फाइनल होने पर शासन ने अभियान चलाने के फिर आदेश जारी किए हैं।

शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर पोलियो की खुराक पिलाता है। मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण शुरू होने पर अभियान बंद कर दिया गया था। इसके बाद शासन ने पहले 20 सितंबर और फिर 17 जनवरी से अभियान चलाने के निर्देश दिए, जो बाद में स्थगित करने पड़े। अब शासन ने कोरोना वैक्सीनेशन की तिथि फाइनल होने पर अभियान को चलाने की योजना तैयार की है। जिससे शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जा सके। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार करीब 10 माह बाद अभियान शुरू होगा। 31 जनवरी को बूथ पर और एक फरवरी से पांच फरवरी तक घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि 31 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान चलाने के लिए शासन के निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed