फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Policeman accused of beating District Panchayat member for blowing horn in traffic

Bulandshahar News: जाम में हॉर्न बजाने पर पुलिसकर्मी पर जिला पंचायत सदस्य को पीटने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Policeman accused of beating District Panchayat member for blowing horn in traffic
खुर्जा। गांधी मार्ग पर जाम में फंसे कार सवार जिला पंचायत सदस्य काे हॉर्न बजाना भारी पड़ गया। आरोप है आगे चल रही फैंटम पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उनकी कार को बीच मार्ग पर रोक दिया। गाली-गलौज कर उसको पीटना शुरू कर दिया। मामले में पीड़ित चालक और जाटव विकास मंच के लोगों ने एसडीएम को शिकायत दी।
विज्ञापन


जाटव विकास मंच के अध्यक्ष कैलाश भागमल गौतम ने बताया कि बुधवार दोपहर को जिला पंचायत सदस्य संदीप कुमार निवासी वाजिदपुर गांव अपनी कार से मंदिर मार्ग से जेवर अड्डा की ओर आ रहे थे। तभी जेवर अड्डा चौराहा से पहले ही पुलिस की एक फैंटम उनसे आगे चल रही थी। फैंटम चलने के कारण उनकी कार निकल नहीं रही थी, इस कारण संदीप के पीछे आ रहे अन्य वाहन हॉर्न बजा रहे थे।
विज्ञापन


वहीं, पुलिसकर्मी बीच रास्ते में ही रुक कर एक अन्य कार सवार से बात करने लगे। पीड़ित ने हॉर्न बजाकर साइड मांगी। इस बात पर पुलिसकर्मी भड़क गए। उन्होंने फैंटम से उतरकर पीड़ित को गाली देनी शुरू कर दी। साथ ही पुलिस की गाड़ी पर हॉर्न देने पर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद धमकी देकर वहां से भगा दिया। इस संबंध में कोतवाली पुलिस को शिकायत दी तो कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इस संबंध में शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम दुर्गेश सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में सीओ खुर्जा को जांच के लिए पत्र लिखा गया है। जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।



दो दिन पहले अन्य युवक ने भी की थी उक्त पुलिसकर्मी की शिकायत
उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ दो दिन पहले एक युवक ने भी रुपये लेने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दी है। युवक का आरोप है कि झगड़े के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था और उसको गिरफ्तार किया गया। इसमें युवक का शांतिभंग का चालान कर छोड़ने के लिए उक्त पुलिसकर्मी सिपाही ने उससे दस हजार रुपये लिए थे। इसके बाद भी पुलिस अब उसके घर पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed